भरतकूप/खोही/भौंरी। सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट, दीनदयाल शोध संस्थान, साधु संतों और समाजसेवी जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट व खाद्य सामग्री बंटवा रहे हैं। इस दौरान कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं, डॉ. सुधीर अग्रवाल ने 50 कुंतल भूसा मवेशियों के लिए दान दिया है।
जिले की सीमा स्थित जानकीकुंड के सदगुरु सेवा संघ के माध्यम से रोजाना एक हजार भोजन के पैकेट का वितरण कराया जा रहा है। दीनदयाल शोध संस्थान खाद्य का वितरण करने के साथ गांवों में लोगों को बाल पेंटिंग व चित्रों के माध्यम से कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्राम पंचायत खोही के गोशाला के लिए डॉ. सुधीर अग्रवाल ने 50 क्विंटल भूसा दान दिया। इन्हें डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने सम्मानित किया। इस कार्य में उद्योग व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अश्वनी अवस्थी समेत कई लोगों का सहयोग रहा। भाजपा के जिला मंत्री रामबाबू गुप्ता ने नगर पालिका के कर्मचारियों को मास्क बांटे। उन्होंने लैना बाबा तीर्थ स्थान पर जाकर 25 संतों को गमछा दान दिया। गांवों में भोजन के पैकेट बंटवाए। श्रीभगवान भजनाश्रम के रामऔतार यादव व बिहारी लाल सर्राफा ने मानिकपुर क्षेत्र के आदिवासियोें को भोजन के पैकेट व खाद्य सामग्री बांटी। बरगढ़ व मनका गांव में दुर्गेश खंगार, गंगा सागर व शानू के सहयोग से खाद्यान्न का वितरण कराया गया। इसमें मनीष सिंह व श्याम नारायण ने सहयोग किया। कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में राष्ट्रीय जन उद्योग व समाजसेवियों की तरफ से बंदरों को फल खिलाए गए। इस मौके पर शानू गुप्ता, विनोद केसरवानी, राकेश केसरवानी, दशरथ अरविंद मिश्रा, अश्वनी अवस्थी ने सहयोग किया। सीता रसोई के माध्यम से भोजन बांटा गया।