फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर को परिवार समेत बंधक बना चार लाख की लूट

Thu, 06 Oct 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कार से आए चार असलहाधारी बदमाशों ने डाक्टर के घर पर धावा बोल दिया। डाक्टर और उसके परिजनों को बंधक बनाकर करीब चार लाख का माल लूट ले गए। विरोध करने पर डाक्टर को चाकू मारकर घायल भी कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के नहरपोती निवासी डाक्टर आनंद द्विवेदी पुत्र आशुतोष का परिवार गुरुवार तड़के गहरी नींद में सो रहा था। तभी एक कार से चार बदमाश उनके घर के पास उतरे और दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही चारों बदमाश असलहे लेकर अंदर घुस आए और डाक्टर के माता-पिता को बंधक बना लिया।

एक बदमाश ने डाक्टर को बंदूक की नोंक पर ले लिया। चौथा कमरे में घुसकर बॉक्स का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर निकालने लगा। यह देखकर डाक्टर ने विरोध कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो बदमाश ने चाकू से हाथ पर वार कर दिया। डाक्टर दर्द से कराहते हुए वहीं पर गिर गए। इसके बाद बदमाश आसानी से करीब चार लाख का माल लेकर कार से भाग निकले।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष संतशरण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट की घटना हुई है। घायल डाक्टर का मऊ सीएचसी में इलाज कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें