फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: लापरवाही में डॉक्टर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोह के डॉक्टर को सीएमओ ने निलंबित कर दिया है। डाॅक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए थे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मार्च में कोविड अस्पताल खोह का निरीक्षण किया था। इसी के सामने संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोह में तैनात डॉ. रामशरण की अनैतिक कार्यों में संलिप्तता होने की शिकायत मिली थीं। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि डॉक्टर बिना बताए ड्यूटी से गायब हो जाते हैं। कार्यों के प्रति लापरवाही व शिथिलता बरत रहे थे। इतना ही नहीं सरकार के प्राथमिकता वाले टीकाकरण जैसे कार्यक्रमों में इनकी रुचि नहीं थी। इसकी रिपोर्ट उन्होंने शासन को भेजी थी। शासन के निर्देश पर डॉ. रामशरण को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें