चित्रकूट/मानिकपुर/खोही/राजापुर। जिले भर में 21 जून विश्व योग दिवस पर योग कर लोगों ने एक दूसरे को निरोग रहने का संदेश दिया।
सोमवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कैंप कार्यालय, एसपी अंकित मित्तल की मौजूदगी में पुलिस लाइन, थाना, चौकियों में योग कराया गया। दीनदयाल शोध संस्थान, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व मठ, मंदिरों के सहयोग से योग शिविर का सामूहिक वृहद आयोजन कर रहा है। वर्चुअल आयोजन में मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानंद योग विश्वविद्यालय बेंगलुरु के कुलाधिपति डा. एचआर नागेंद्र, मानस मर्मज्ञ संत मोरारी बापू, रामायण कुटी के महंत रामह्रदय दास महाराज, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनसी गौतम, सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के प्रमुख डा. बीके जैन, दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव अतुल जैन, संगठन सचिव अभय महाजन शािमल हुए।
कार्यक्त्रस्मों में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री चद्रिंका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे भी शामिल रहे। सामाजिक संस्था दृष्टि ने योग कराया। जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन हुआ। योग विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में योग प्रशिक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास कराया। कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे ने विचार रखे।। कुलसचिव डा. महेंद्र उपाध्याय, डा. अंबरीश राय आदि मौजूद रहे। विश्व योग सेवा ट्रस्ट ने योग दिवस वर्चुअली मनाया । योगाचार्य रमेश सिंह राजपूत ने योग कराया। मुख्य अतिथि आईपीएस डिप्टी कमिश्नर पुलिस क्त्रसइम अगेंस्ट वूमेन रुचिता चौधरी ने योग द्वारा नारी शक्ति संरक्षण व संवर्द्धन पर विचार व्यक्त किए। जानकीकुंड चिकित्सालय प्रांगण में डा. बीके जैन, डा. इलेश जैन, ऊषा जैन, डा. एबीएस राजपूत व राजेंद्र मिश्रा की मौजूदगी में सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने योगाभ्यास किया।
वहीं रूकमणी सेवा संस्थान ने योगाभ्यास शिविर लगाया गया। जिसमें अध्यक्ष कुमार अतुल, वेदिका पांडेय,, रोहित, अंकुर व हसमत अंसारी आदि मौजूद रहे।
Do yoga daily, the body will be healthy- फोटो : CHITRAKOOT
Do yoga daily, the body will be healthy- फोटो : CHITRAKOOT
Do yoga daily, the body will be healthy- फोटो : CHITRAKOOT