बांदा। बचपन बचाओ आंदोलन कार्यक्रम के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई समिति की बैठक में बाल अपराध व उत्पीड़न के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।। वक्ताओं ने कहा कि अपने आसपास यदि बाल अपराध देखें तो अनदेखी न करें, तुरंत शिकायत करें।
रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल में ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान चित्रकूट व कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अधिवक्ता विद्याधर पटेल, मुन्ना द्विवेदी, डाॅ. रमा गुप्ता व बाल कल्याण समिति सदस्य अंबरीश श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी व शंभू बाबू ने मंच को साझा किया। ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान, चित्रकूट के निदेशक श्रवण कुमार ने बचपन बचाओ आंदोलन कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण किया। विवेक त्रिपाठी ने बताया कि भारत जैसे देश में बाल विवाह, बाल तस्करी व बाल यौन शोषण जैसे अपराध रोज बढ़ते जा रहे हैं।
बच्चों के साथ हो रहे अपराधों को नजरअंदाज न करें, टोल फ्री नंबर 1098 पर तुरंत शिकायत करें। कार्यक्रम में विनोद कुमार, योगेश प्रताप सिंह, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संतोष बाबू, धर्मेंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर लाल, सुखलाल बौद्ध, खुशबु, मोनिका, अनीता, संतोष कुमार वर्मा, ललता देवी, राममिलन व रवि सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक सामुदायिक कार्यकर्ता ज्ञानेश्वर प्रसाद ने किया।