फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला स्ट्रेचर, गोद में मरीज लेकर भटकते रहे परिजन

Sun, 21 May 2017 11:10 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल।
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्यालय के अस्पताल में ऐसा भी नजारा देखने को मिला कि मरीजों को स्ट्रेचर नहीं मिला। बीमारी के कारण चलने फिरने में लाचार मरीजों को अस्पताल लाए परिजन स्ट्रेचर ढूंढते रह गए।
विज्ञापन

      पहाड़ी के देवल निवासी 80 वर्षीय रामबहोरी शनिवार को बीमारी अवस्था में घर में बाथरूम जाते समय फिसलकर गिर पड़े। जिससे उनके पैर में चोट आई। उसके नाती आशीष व विकास किसी तरह टेपों से जिला अस्पताल लाए तो पहले पर्चा कटवाने के लिए भटकते रहे। स्ट्रेचर न मिलने पर दोनों नाती बाबा को गोद में ही लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे।


वहां से पहले पर्चा लाने को कहा गया। फिर दोनों उन्हें गोद में लेकर पर्चा कटवाने गए। इसके बाद डॉक्टर ने एक्स-रे को लिखा। इस बार भी वह स्ट्रेचर ढूंढते रहे लेकिन वह नहीं मिला तो गोद में ही लेकर एक्स रे रूम पहुंचे। इसके बाद गोद में ही लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे तब जाकर इलाज शुरू हो सका। इस मामले में सीएमएस डॉ.एनके गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में कई स्ट्रेचर हैं। ड्यूटी में मौजूद स्टाफ को उन्हें स्ट्रेचर उपलब्ध कराना चाहिए था। मरीज या उनके तीमारदार ने किसी से स्ट्रेचर की मांग भी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें