फोटो-13-अभिलेखागार कक्ष में कागजातों की जानकारी लेते डीएम अभिषेक आनंद। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने कलक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न पटलों में अलमारियां खुलवाकर पत्रावलियों के रखरखाव देखा। अभिलेखागार प्रभारी चुनकावन प्रसाद को निर्देश दिए कि खतौनी सत्यापन में वकीलों को पेन लेकर अंदर कतई न आने दें, बैठने की व्यवस्था और बढ़ाएं। पेंसिल का ही प्रयोग करें।
शुक्रवार को डीएम ने न्याय सहायक कक्ष के निरीक्षण के दौरान विविध पत्रावली, मजिस्ट्रेटी जांच, हैसियत, चरित्र प्रमाण पत्र, भूमि विवाद संबंधी, आर्थिक सहायता का अवलोकन किया। न्याय सहायक अवध नारायण को निर्देश दिए कि हैसियत व चरित्र प्रमाणपत्र के कितने आवेदन पत्र ऑनलाइन रिपोर्ट लगकर प्राप्त हुए हैं, तहसील से जो आवेदन रिपोर्ट लगकर आते हैं, उनका अलग से रजिस्टर बनाकर दर्ज करें।
एडीएम से कहा कि सभी उप जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर यहां पर एक संपत्ति रजिस्टर बनाया जाए। उन्होंने सामान्य लिपिक से वेतन तथा विभागीय कार्यवाही इंक्रीमेंट आदि के बारे में पूछा। कहा कि मृतक आश्रित में भर्ती के लिए कितनी पत्रावली लंबित है। तत्काल निस्तारण कराएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, अपर उप जिलाधिकारी राजबहादुर मौजूद रहे।