चित्रकूट। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें वेतन और पेंशन की समस्याओं के समाधान की मांग की।
शुक्रवार को जल निगम संघर्ष समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सदर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इसमें कहा कि वेतन समय से नहीं मिल रहा है।
छठे वेतनमान के एरियर आदि समस्याओं को अविलंब निस्तारित कराया जाए। अमरनाथ यादव, अजय कुमार पांडेय, अनुराग चौहान, मोहित पटेल, मुश्ताक अहमद खां, गिरजा शंकर, हरिकेश, अब्दुल कयूम, लल्लूराम, समीम बेगम, अजहर हुसैन, कैलाश साहू, मैकू, मो रफीक, मुन्ना खां, हर प्रसाद, अजय कुमार, रमाशंकर, शैलेश श्रीवास्तव, रामनरेश भी मौजूद रहे।