फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: जीवन में निराश न हों, लक्ष्य पाने के लिए करें कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के सभागार में विश्व दिव्यांग दिवस पर गुरुवार को आनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। प्रदेश के राज्यपाल के प्रमुख सचिव महेश गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि दिव्यांगों को ईश्वर ने विशेष योग्यता दी है। जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिए। हमेशा अपने लक्ष्य को पाने के लिए कार्य करते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी।
आजीवन कुलाधिपति पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल मे भी छात्रों को आनलाइन माध्यम से शिक्षा दे। तकनीकी विकास के माध्यम से ही शिक्षित करें। हमेशा विश्वविद्यालय के हित में अच्छा कार्य किया जाए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे ने कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय दिव्यांगों के लिए एशिया का इकलौता विश्वविद्यालय बने इसके लिए प्रयास जारी है। दिव्यांग अपनी शैक्षणिक योग्यता बढ़ाकर समाज की मुख्य धारा से जुडे।
संचालन डा गोपाल मिश्र ने किया। इस मौके पर पीआरओ एसपी मिश्र, कुलसचिव डॉ. महेंद्र कुमार उपाध्याय, वित्त अधिकारी आरपी मिश्र, लेखाधिकारी एनबी गोयल ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें