फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दुष्कर्म पीड़िता के नवजात का डीएनए नमूना जांच को भेजा

Sat, 13 Jun 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता के नवजात शिशु का डीएनए नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। आरोपी अनिल साकेत जेल में है और उसके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती के भाई ने बताया कि अनिल साकेत ने उसकी बहन के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे। इस मामले में 2 अप्रैल 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने 5 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एक सप्ताह पहले पीड़िता ने एक शिशु को जन्म दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नवजात का डीएनए नमूना लिया और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। प्रसव के बाद नवजात का डीएनए सेंपुल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें