फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किसानों की शिकायत पर डीएम ने अफसरों को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस पर किसानों के सवालों से गूंज उठा। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में जैसे ही नहरों में पानी न पहुंचने और बिजली कटौती की शिकायत उठी, डीएम ने अफसरों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने पिछले माह की शिकायतों का हिसाब दिया, लेकिन किसान संतुष्ट नहीं दिखे।
जिला कृषि अधिकारी ने दावा किया कि जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं। सिंचाई विभाग ने कहा कि चार बांध, आठ नहर, 21 नलकूप चल रहे हैं, सिल्ट सफाई जारी है। इस पर डीएम ने कहा कि सफाई कागज पर नहीं, रोस्टर पर दिखनी चाहिए। किसानों को रबी के लिए समय से पानी मिलना चाहिए। इस बार पानी पिछले साल से ज्यादा है, फिर शिकायत क्यों?
डीएम ने दो टूक कहा कि गोवंश सड़क पर दिखे तो जिम्मेदारी पशु विभाग की, बिजली न आए तो विद्युत विभाग जवाब देगा। सीडीओ डीपी पाल, एडीएम चंद्रशेखर, भाकियू नेता राम सिंह राही, तीरथ पटेल समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें