फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
फोटो-8- जिला अस्पताल में मरीज की शिकायत पर सीएमएस डा. आरके गुप्ता से पूंछताछ करते डीएम शेषमणि पांडे - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट में डीएम शेषमणि पांडेय बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो कई व्यवस्थाएं बेहद खराब मिलीं। पोषण पुनर्वास केंद्र की प्रभारी और एक चिकित्सक गैरहाजिर मिले। कुर्सियां टूटी मिलीं। ब्लड बैंक में चार यूनिट ही ब्लड मिला। एक्स-रे व अन्य स्थानों पर भीड़ भी ज्यादा दिखी। नाराज डीएम ने गैरहाजिरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने इमरजेंसी वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड, आइसोलेशन वार्ड आदि का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर के गुप्ता को निर्देश दिए कि साफ-सफाई ठीक ढंग से कराएं। जिला अस्पताल में टूटी-फूटी कुर्सियां आदि फर्नीचर पड़ा है, उसको तत्काल यहां से हटा दिया जाए।
चिकित्सकों को निर्देश दिए कि जो सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज पाए जाए तो उनका शत प्रतिशत सैंपलिंग अवश्य कराएं। निरीक्षण के दौरान वार्ड ब्वॉय व स्टाफ नर्स प्रॉपर ड्रेस में न पाए जाने पर उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी ड्यूटी ड्रेस पर रहकर करें। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था होने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें