भरतकूप (चित्रकूट)। मड़फा पहाड़ स्थित पर्यटक स्थल शिव मंदिर का किले का डीएम अभिषेक आनंद ने निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
डीएम अभिषेक आनंद भरतकूप क्षेत्र के मड़फा पहाड़ स्थित शिवमंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए। उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव से यहां बिजली, पानी व यात्री शेड का निर्माण करने के लिए कहा। अधिशासी अभियंता जल संस्थान से कहा कि मंदिर में पेयजल की व्यवस्था के लिए बोरिंग कराई जाए। मुख्य सड़क से मंदिर के लिए रास्ता जाना है, उसका भी चौड़ीकरण किया जाए। मंदिर के नीचे पार्किंग की व्यवस्था की जाए।