चित्रकूट जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने शनिवार को नगर पालिका परिषद कर्वी से संचालित सामुदायिक किचन, रैन बसेरा सीतापुर, तहसील कर्वी, राजकीय गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय बेड़ी पुलिया शेल्टर होम का औचक निरीक्षण किया।
सामुदायिक किचन के संचालन पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र मोहन मिश्र को निर्देश दिए कि सफाई का विशेष ध्यान दें। भोजन की क्वालिटी सही रहे।
ट्रैफिक चौराहा, पटेल तिराहा, यूपीटी चौराहा, पुरानी बाजार तथा टाउन हॉल का सुंदरीकरण कराएं। तहसील परिसर कर्वी के सामुदायिक किचन पर खाना बनाने वाले लोगों से कहा कि सफाई का विशेष ध्यान दें।