फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः स्वास्थ्य, सफाई, भोजन की दुरुस्त रहे व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर में जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक किचन, नगर पंचायत राजापुर और शेल्टर होम का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार से कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

तहसील राजापुर से संचालित सामुदायिक किचन तथा नगर पंचायत से संचालित सामुदायिक किचन का निरीक्षण कर उप जिलाधिकारी राजापुर, नगर पंचायत अध्यक्ष को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें।
नगर पंचायत से संचालित सामुदायिक किचन की व्यवस्था ठीक ढंग से न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करें। किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी राजापुर राहुल कश्यप सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें