जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने बांदा जिले की एक गोशाला में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी-अपनी गोशालाओं का निरीक्षण अवश्य कर लें उसमें सभी व्यवस्थाओं को देख लें किसी भी गोशाला के ऊपर विद्युत तार आदि नहीं होना चाहिए संपूर्ण रिपोर्ट तैयार कराकर साप्ताहिक बैठक में दें।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में दीनदयाल अंत्योदय योजना शहरी आजीविका मिशन तथा डूडा की शासी निकाय की बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि जो निर्माण कार्य डूडा द्वारा प्रस्तावित हैं उन्हें सभी अधिशासी अधिकारी अपने स्तर पर देख लें किसी भी कार्यों में डुप्लीकेसी नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना पर कहा कि अधिशासी अधिकारी अपने सुपरवाइजर को लगाकर गुणवत्ता तथा एकरूपता की जांच जरूर करा लें। स्वयं सहायता समूहों के गठन पर कहा कि इन्हें शत-प्रतिशत ऋण दिलाया जाए।
जिलाधिकारी ने सीडीओ से कहा कि गाय के गोबर से कई चीजों का निर्माण कराया जा रहा है उसमें शोभन सरकार गौशाला ऐंचवारा में प्रशिक्षण का कार्य भी शुरू हो गया है उसमें स्वयं सहायता की महिलाओं को लगाकर प्रशिक्षण दिलाया जाए। ताकि वह गाय के गोबर से कई वस्तुओं का निर्माण करके अपना जीवन यापन चला सके।