जिलाधिकारी को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर प्रतीक चिह्न लगाते कर्नल सुदीप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी को प्रतीक झंडा लगाया। जिलाधिकारी ने दानपत्र में स्वैच्छिक दान 550 रुपये देकर धन संग्रह का शुभारंभ किया। इसके बाद जनपदवासियों से देश की सुरक्षा एवं अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों की वीर नारियों अपंग सैनिकों व दीनहीन भूतपूर्व सैनिकों व उनकी विधवाओं एवं आश्रितों की सहायता के लिए राष्ट्रीय पर्व में दिल खोल कर दान देने की अपील की। गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुदीप सिंह माद्रा ने इस दिवस का महत्व बताया। उन्होंने दान पत्र में स्वैच्छिक दान 500 रुपये देकर धन संग्रह में सहयोग किया। इस मौके पर रामकिसुन, मानसिंह, उदय प्रकाश भास्कर, राहुल कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर, जिला सूचना कार्यालय में विभाग के क्लर्क मोहन श्रीवास्तव ने उपजा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह को झंडा दिवस का प्रतीक लगाया।