फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डीएम ने मानिकपुर के लिए मांगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी ने मानिकपुर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है। उन्होंने 220 केवी उपकेंद्र सरैया से जुड़े 11 केवी सेमरदहा फीडर को कटौती मुक्त रखने की मांग की है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने पत्र में बताया कि पाठा क्षेत्र में जल स्रोत सीमित हैं। इससे गर्मी में पेयजल संकट गंभीर रूप ले लेता है। वर्तमान में जल संस्थान कई क्षेत्रों में एक दिन छोड़कर एक घंटे पानी दे रहा है। अधिकांश इलाकों में सीधे पंपिंग से आपूर्ति होती है। बिजली बाधित होने पर पाइपलाइन का दबाव घटता है, जिससे अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाता। शिरोपरि जलाशय भी समय पर नहीं भर पाते। बताया कि इसी को देखते हुए यह पत्र भेजा गया है, जिसके जवाब के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें