चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के चमोली जनपद जोशी मठ क्षेत्र में ग्लेशियर फटने के कारण हुई आपदा में जनपद के लापता एवं मृत व्यक्तियों के संबंध में सूचना उपलब्ध कराए जाने को कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
कोई भी व्यक्ति हो तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम में विवरण दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर- 9454417246, 9411919691 व 8279896009 पर संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टवार डयूटी लगाई गई है। (संवाद)