फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में गैरहाजिर नेडा अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी ग्राम प्रधानों को तथा नगर के अधिशासी अधिकारियों को बता दें कि कोई भी बाहर से प्रवासी कामगार मजदूर आया है और उसकी मृत्यु होती है तो निगरानी समिति को सक्रिय कर सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं। जिला अब अनलॉक हो गया है। ऐसे में कोरोना संक्रमण को लेकर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जो भी विकास कार्य चल रहे हैं, उन पर तेजी से कार्य कराएं। यह बातें डीएम शेषमणि पांडेय ने कही।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में कोरोना रोकथाम, आईजीआरएस समेत अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक में कहा कि जिन गांव में प्रवासी आए हैं, उनकी विशेष निगरानी की जाएं। स्वास्थ्य टीम गांवों में जाकर निरीक्षण करें। उपजिलाधिकारियों से कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों के भुगतान के संबंध में फीडबैक लें। वहीं मंडी सचिव से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गेहूं खरीद कराने को कहा।
मनरेगा से संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जिनके प्रस्ताव तैयार हैं, वह तत्काल कार्य शुरू करा दें। पुराने चेकडैमों के मरम्मत का कार्य भी अधिशासी अभियंका लघु सिंचाई तैयार करें। इसमें सभी विभाग कार्य से पहले की फोटो और कार्य कराने के बाद की फोटो अवश्य रखें। उन्होंने डीसी मनरेगा से कहा कि जिन विभागों के प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं। उनकी भी सूचना उपलब्ध कराएं तथा जो नदी, नाले वन क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। उन पर वन विभाग काम कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में गैर हाजिर रहे नेडा अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश डीएम ने दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें