फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गंदगी व कुत्ते बैठे मिलने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सीएमएस से जानकारी लेते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। संक्रमण से बचाव को लेकर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय पहुंच वार्डो व चिकित्सकों के कक्षों का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। सक्रमण के रोकथाम को आवश्यक कदम उठाएं। निरीक्षण के दौरान गैलरी में पानी फैला होने पर नाराजगी जताया। प्रसव कक्ष के बाहर बरामदे पर कुत्ते बैठे होने पर सीएमएस डा. आरके गुप्ता से कहा कि इस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को औचक निरीक्षण में पहुंचे जिलाधिकारी ने कहा कि संक्रमित रोगों से बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। डेंगू व वायरल फैल रहा है। ऐसे में चिकित्सा सेवाएं दुरुस्त रखें। सभी प्रकार की दवाएं चिकित्सालय में उपलब्ध रहना चाहिए। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो। अन्यथा की दशा में कार्यवाही की जाएगी। उधर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वायरल व डेंगू से बचाव के लिए शहर के वार्डों में डीडीटी व अन्य रसायन का छिड़काव कराया जा रहा है। शुक्रवार को सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला के साथ सफाई नायक जावेद सिद्दीकी ने लक्ष्मणपुरी वार्ड में दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें