फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दीपावली पर भी गुलजार रहे बाजार, खूब हुई खरीददारी

Sat, 29 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
भगवान गणेश-लक्ष्मी की दुकान में खरीददारी करते ग्राहक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
छोटी दीपावली पर भी बाजारों में रौनक रही। लोगों ने गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, खील-खिलौने के अलावा मिठाई खरीदी। पटाखों की भी खरीददारी की गई। वहीं  शाम को लोगों ने घर के बाहर दीप जलाकर छोटी दीपावली का पर्र्व मनाया।
विज्ञापन


 दीपावली पर्व पर जिले की बाजार सुबह से गुलजार रही। प्रमुख स्थानों पर मिट्टी के बने भगवान गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ ही पूजन सामग्री मेें प्रयोग होने वाले दिये, लाई, बतासे, गट्टे, फूल, आदि सामग्री की दुकानें सजी रहीं। बाजार में दिन भर खासी भीड़ लगी रही। साइज के हिसाब से मूर्तियां बेची गई।

मूर्तियों के साथ मिट्टी से बने खिलौने भी बिके। इसके अलावा लोगों ने रंग बिरंगी मोमबत्तियां खरीदी। रंगोली बनाने के लिए बाजार में आये उपकरणों को खरीदा। ताकि आसानी से अच्छी रंगोली बन सके। शाम से हर घर में युवतियां रंगोली सजाने में जुट गईं। रात को रंगोली के साथ घरों में दिए जलाए गए। दीपावली पर्व मानने के लिए घरों में झालरें लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें