फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंडलायुक्त ने श्री कामद नंदन वन में रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूट धाम मंडल आयुक्त आरपी सिंह ने सदर विकास खंड के खोही के पास स्थित बड़ा तालाब के परिसर में बनाए गए श्री कामद नंदन वन मेें पौधा रोपित किया। इसमें हरिशंकरी, बरगद, पीपल, पाकड़ आदि पौधे शामिल रहे।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि बड़ा तालाब धर्मनगरी के पास बना है। इसका सुंदरीकरण कराया जाए। तालाब के भीटा में किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटाया जाए, जो पौधे रोपित किए गए हैं उनकी देखभाल की जाए। इस दौरान डीएम अभिषेक आनंद व सीडीओ अमृतपाल कौर ने भी पौधे रोपे। इस मौके पर एसडीएम राजबहादुर, प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह, ईओ लालजी यादव, सभासद अरुण कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें