फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जिला जज बोले लोक अदालत में निपटाएं अधिक से अधिक वाद

विज्ञापन
फोटो-6- बैठक में निर्देश देते जिला जज। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। 21 जनवरी को होने वाली विशेष लोक अदालत एवं 11 फरवरी दिन शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में समस्त बिंदुओं पर चर्चा की। निर्देश दिए कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा ने बताया कि 11 फरवरी दिन शनिवार को समय प्रात: 10:00 से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर दांडिक वादों, धारा 138 एन आई एक्ट, बैंक रिकवरी, श्रमिक वाद, जल एवं गृहकर वाद, विद्युत बिल, राजस्व वाद, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद व अन्य सिविल वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा।
बैठक में अपर जिला जज रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, दीप नारायण तिवारी, विनीत नारायण पांडेय, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी संजय कुमार, सिविल जज सुशील वर्मा, जेएम सोनम गुप्ता एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें