फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आग से लगभग 10 लाख का नुकसान

विज्ञापन
फोटो-1- सीतापुर सब्जी मंडी में आग लगने से जलती दुकानें । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। सदर कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर चितरा रोड पर स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार की रात आग लग गई। इससे पांच दुकानें जल गईं। लगभग दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सीतापुर चितरा रोड पर जिले की सबसे बड़ी सब्जी मंडी है। मंगलवार की रात फल विक्रेता मोबीन की दुकान में आग लग गई। जानकारी होते ही कुछ अन्य दुकानदार पहुंचे और मोबीन को सूचना दी। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। आग ने पास स्थित अफजल, रिजवान, ईश्वरी प्रसाद और शमीम की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर लगभग डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की दो टीमें पहुंचीं।
टीम ने सीतापुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच दुकानों की लगभग दस लाख की संपत्ति जल चुकी थी। सीतापुर चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह का कहना है कि आग लगने के कई कारण हो सकते हैं। दुकानों के सामने कुछ लोग आग ताप रहे थे। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना नहीं है, क्योंकि यहां बिजली के कनेक्शन नहीं हैं। किसी ने साजिश के तहत आग लगाई है। आग बुझने के बाद दुकानदार और उनके परिजन बची सामग्री सहेजते रहे। कई समाजसेवी और जनप्रतिनिधि पहुंचे। पीड़ितों को प्रशासन से राहत दिलाने की मांग की है। आग लगने के कारण बुधवार की सुबह सब्जी मंडी नहीं लगी। सूचना पर तहसीलदार राकेश पांडेय व कोतवाल एके मिश्रा भी पहुंचे और दुकानदारों को प्रशासन की ओर से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
सीतापुर सब्जी मंडी में सन 2019 से अब तक दो बार आग लग चुकी है। हर बार आग लगने का कारण अज्ञात ही रहा है। इसी प्रकार जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित धुस मैदान में लगने वाली सब्जी मंडी में दो साल पहले भीषण आग लगी थी। उसमें 12 दुकानें जलीं थी और 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था।

फोटो-2- सीतापुर सब्जी मंडी में आग से दुकानें व सामग्री जलने के बाद गमगीन खड़े दुकानदार। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें