फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः विद्युत कर्मियों की हड़ताल से पहले जिला प्रशासन ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पांच अक्तूबर से कार्य बहिष्कार को देखते हुए शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की हड़ताल से विद्युत व्यवस्था बाधित न हो।
विज्ञापन

डीएम ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके निरंजन को निर्देश दिए कि स्थानीय निकाय के सहयोग से सभी पेयजल योजनाओं में जनरेटर की व्यवस्था करें। कहा कि अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, टेलीफोन एक्सचेंज, टेलीकॉम टॉवर, वाटर वर्क्स, पंप कैनाल व राजकीय नलकूपों पर प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक व्यवस्था कराते हुए कार्मिकों की तैनाती अनिवार्य रूप से करा लें।
रेलवे की सेवाएं बाधित न हो इसके लिए रेलवे के अधिकारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करें। कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से जो संविदा कर्मचारी ट्रेड किए हैं। उनकी विद्युत उपकेंद्र में व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि भूतपूर्व सैनिकों की सूची उपलब्ध कराएं। इससे उप केंद्रों में एसएसओ के रूप में उनकी तैनाती करते हुए 33/11 केबी उप केंद्रों का संचालन कराया जा सके।
आईटीआई के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि विद्युत ट्रेडों में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध कराएं, जिससे विद्युत उप केंद्रों पर उनकी तैनाती कर संचालन कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स व मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी जाए। जो कर्मचारी हड़ताल में भाग नहीं लेना चाहते, उनको सुरक्षा प्रदान की जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय, अपर उप जिलाधिकारी राजबहादुर, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी व अधीक्षण अभियंता विद्युत पीके मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें