चित्रकूट। भाजपा सांसद के कार्यालय में गुरुवार को भाजपाइयों ने एक दूूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 65वां जन्मदिन मनाया।
सांसद भैंरो प्रसाद समेत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश खरे, शिवशंकर सिंह, द्रोणाचार्य द्विवेदी, सुशील द्विवेदी, हबीब खान, ओमनारायण दुबे, डॉ. रणवीर सिंह चौहान मौजूद रहे।
उधर, मोदी आर्मी के प्रदेश महासचिव विवेक गर्ग के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर मोदी आर्मी के अजीत मिश्रा,आयुष केशरवानी, समीर पांडे, अंकित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
पहाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नरेंद्र मोदी विचार मंच की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में मरीजों को फल व बिस्कुट बांटे गए। सांई धाम ट्रस्ट के हरिशंकर तिवारी की ओर से कई मरीजों को फल बांटे गए।
इसके साथ ही राजापुर रोड स्थित सांई मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजकुमार पांडे, राजू तिवारी, पंकज तिवारी, तोताराम वर्मा आदि मौजूद रहे।