राजापुर। ठंड को देखते हुए समाजसेवी संस्था इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। पूर्व सांसद की मौजूदगी में पहाड़ी ब्लॉक के गांव गनीवां प्रसिद्धपुर में जरूरतमंदों परिवारों को कंबल व ऊनी मोजे वितरण किया गया। भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने जन जागरूकता के तहत शिक्षा, स्वच्छता व शासन प्रशासन की कल्याण कारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने की। ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, शिव शंकर सिंह, डॉ. अनिल जायसवाल, ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह, महेंद्र केशवानी, डॉ. श्रीराम अग्रवाल, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)