फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं में जिला पिछड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की योजनाओं में सहयोग न देने पर ग्राम पंचायत शिवरामपुर के प्रधान शिवबरन कपारिया को नोटिस भेजी जाए। शुक्रवार को इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने ये निर्देश दिए। उन्होंने अन्य जिलों की अपेक्षा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले के काफी पीछे होने पर रोष व्यक्त किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी से कहा कि वह कार्यक्रम में हीलाहवाली करने पर आशाओं और एएनएम का वेतन रोक दें।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में इंद्रधनुष कार्यक्रम के तीन चरण पूरे हो गए हैं, जिसके लिए 145 सब सेंटर बनाए गए। कई ब्लाकों में सुपरविजन कम पाया गया। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी और सुपरवाइजर से कहा कि इंद्रधनुष कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में पूरे दिन रहकर टीकाकरण कराएं। सुपरवाइजरों को बताया जाए कि कितने सेशन चेक करना है। डीएम ने बताया कि ग्राम पंचायत शिवरामपुर के प्रधान सरकार की लाभकारी योजनाओं को संपन्न कराने में सहयोग नहीं दे रहे हैं। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रधान को तत्काल नोटिस भेजी जाए।

 डीएम ने कहा कि इंद्रधनुष कार्यक्रम संपन्न होने से पूर्व बैठकें की जाएं। साथ ही ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों को भी बता दें। जिन गांवों में टीकाकरण का प्रतिशत कम है, वहां प्रचार-प्रसार भी किया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केडी द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामबहादुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मो. रफीक, अधिशासी अभियंता विद्युत राजमणि विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. शिवम शिंदे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें