फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने को लेकर तनाव

Fri, 17 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बाजार लक्ष्मणपुरी मोहल्ले में शुक्रवार को शव दफनाने को लेकर तनाव छा गया। यहां कब्रिस्तान को लेकर विवाद की बात कह कुछ युवाओं ने शव दफनाने पर सपा नेता और अन्य लोगों का विरोध किया तो बात बिगड़ने लगी। इस पर प्रशासनिक और पुलिस अमला भारी संख्या में वहां पहुंच गया। बाद में दोनों पक्षों को समझाकर मामला सुलझा दिया गया।
विज्ञापन


जीजीआईसी रोड स्थित लक्ष्मणपुरी मोहल्ले में एक कब्रिस्तान की कुछ दिनों पूर्व बाउंड्रीवाल बनाई गई है। इसका कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को सपा नेता गुलाब खां, हाजी रज्जन अली, फराज खां, आमिर फारुकी आदि एक लावारिस शव को यहां दफनाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी थी। इस बीच कुछ युवक वहां पहुंच गए और उनके ऐतराज जताने पर बात बिगड़ने लगी।

सीओ सत्यवीर सिंह, एएसपी आरडी चौरसिया सहित भारी पुलिस बल वहां पहुंच गया। एसडीएम नरेंद्र और सदर विधायक भी मौके पर गए। अधिकारियों ने विरोध करने वालों को यह कहकर समझाया कि अगर वहां पर किसी और स्थान होने के कागजात हों, तो दिखाएं। बाद में दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाया गया और मामला सुलझ गया। इस संबंध में एएसपी ने कुछ भी कहने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सपा नेता गुलाब खां ने बताया कि यहां कब्रिस्तान है और यह बात प्रशासन भी मान चुका है। इसमें विवाद की कोई बात नहीं है। मामला सुलझ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें