फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो पक्षों में विवाद, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव में रास्ते में भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने घर में घुसकर बंदूक सटाकर हमला और मारपीट का आरोप लगाया, तो दूसरे पक्ष ने कुल्हाड़ी से हमले की धमकी का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी पूजा पत्नी बालकृष्ण ने पुलिस को बताया कि 28 सितंबर की रात करीब 9 बजे वह परिवार के साथ घर में थी। तभी गांव के ही विनोद तिवारी और उसका भाई अमित तिवारी बंदूक लेकर आए। आरोप है कि दोनों दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर पति बालकृष्ण पर बंदूक सटाकर हमला किया। बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। वीडियो बनाने पर मोबाइल छीन लिया गया और सास व दादी सास के साथ भी गाली-गलौज की गई। वहीं दूसरे पक्ष के अमित तिवारी ने बताया कि रात 8 बजे घर जाते समय रास्ते में बंधी भैंस को लेकर उसने बालकृष्ण और पूजा को टोका तो दोनों ने गाली-गलौज की और कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया। थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें