फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पक्षों के बीच विवाद, महिला व एक युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप। थाना क्षेत्र के सुदिनपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसमें महिला समेत दो लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्ष से रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सुदिनपुर निवासी दीपा द्विवेदी ने बताया कि गांव के अवधेश आदि का परिवार उनकी जमीन पर ही गुजर बसर करता है। पहले भी कई बार जमीन खाली करने के लिए कहा लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अब उसी जमीन पर दुकान खोल ली है। इस पर दुकान हटाने के लिए कहा गया।इसी खुन्नस में शनिवार की रात को अवधेश आदि लगभग 30 लोग लाठी डंडे लेकर गाली देते हुए उनके घर आ पहुंचे। जबरन दरवाजा खुलवाकर मारपीट करने लगे। मारपीट में दीपा के अलावा सत्यप्रकाश व रामानुज को चोटें आईं। वहीं अवधेश वर्मा ने बताया कि उसकी बहन दुकान में थी। सत्यप्रकाश के परिवार के सदस्य कुछ सामग्री लेने पहुंचे। रुपये मांगने पर बहन के साथ अभद्रता की। जानकारी होने पर विरोध किया तो सत्यप्रकाश को पकडक़र सूनसान स्थान पर ले गये और मारपीट कर भगा दिया। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि दोनेां पक्ष से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें