चित्रकूट। तहसील कार्यालय में एक निजी कंप्यूटर ऑपरेटर पर खतौनी में नाम गायब करने और रकबा बदलने का आरोप लगा है। पीड़िता ने एसडीएम कर्वी से जांच और सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
तहसील कर्वी के खोहली निवासी सुल्ताना ने अपनी 0.087 हेक्टेयर भूमि का एक छोटा हिस्सा संगीता देवी को बेचा था। आरोप है कि ऑपरेटर ने पूरी भूमि खरीदार के नाम कर दी। इससे विक्रेता का हक मारा गया। 6 फरवरी 2026 के आदेश के बाद भी सुधार नहीं हुआ। सुविधा शुल्क न देने पर परेशान करने का भी आरोप है। एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)