फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गुरुओं से चरण पर झुके शिष्यों के सिर, मांगा आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही/मानिकपुर। गुरुपूर्णिमा पर्व में धर्मनगरी के मठ मंदिरों में दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से मंदाकिनी में स्नान करने के बाद भक्त अपने गुरुओं के मठ मंदिरों में पूजन कर आशीर्वाद लिया। हर मठ मंदिर में देर शाम तक भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण का काम चलता रहा। साथ ही भक्तों ने कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। कई भक्तों ने गुरुओं से वीडियो कॉल कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

रविवार को गुरुपूर्णिमा पर्व में धर्मनगरी के तुलसीपीठ में जगद्गुरु रामभद्राचार्य के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने जगद्गुरु की आरती उतार कर पूजा पाठ किया। यहां पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया रहा है। जगद्गुरु ने 108 फीट का ध्वजा रोहण किया। कहा कि धर्मनगरी चित्रकूट सनातन धर्म का केंद्र बनेगा। इस मौके पर आचार्य रामचंद्र दास आदि मौजूद रहे।
कामदगिरी पीठ में जगद्गुरु स्वामी रामस्वरूपाचार्य व संत मदन गोपालदास की शिष्यों ने पूजा पाठ की। भजन कीर्तन का दौर चला। रामघाट स्थित भरत मंदिर में दिगबंर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास ,भागवतपीठ में संत नवलेश दीक्षित, ब्रह्मपुरी आश्रम रामधाम में महंत रामनरेश दास, रामायणी कुटी के महंत रामह्दय दास, जानकी मंदिर के महंत सीताशरण की शिष्यों ने पूजा पाठ की। रामघाट में निर्मोही अखाड़ा सहित फलहारी आश्रम में भी कार्यक्रम हुए जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ में भी हवन पूजन कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। मानिकपुर क्षेत्र के धारकुंडी आश्रम, पहाड़ी क्षेत्र के नोनार के साईंमंदिर, नांदिन के मंदिर व संत तुलसी दास की जन्म स्थली स्थित तुलसी कुटीर में कार्यक्रम हुए।महिला पतंजलि योग समिति ने भी शहर के लिटिल किंगडम स्कूल में कार्यक्रम किया। इस मौके पर इस मौके पर मंजू केसरवानी, जय श्री जोग, आर्या विमल माधुरी सिंह, मनीषा केसरवानी पद्यमा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें