फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डीआईओएस ने बैठक में नदारद प्रधानाचार्यों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के बृहस्पतिवार को बैठक में शामिल न होने पर डीआईओएस ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन बैठक में महज 32 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने ही प्रतिभाग किया। डीआईओएस रविशंकर ने कहा कि वित्तविहीन स्कूलों के प्रिंसिपल न तो ऑनलाइन और न ही भौतिक बैठकों में आते हैं, न ही विभागीय सूचनाएं समय पर देते हैं। इससे जिला प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना हो रही है और विभागीय कार्य बाधित हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरे करने वाले विद्यार्थियों की संख्या मांगी गई थी, जिनका फॉर्म-6 भरवाना अनिवार्य है। साथ ही 18 प्लस कितने विद्यार्थियों के वोटर कार्ड बने हैं, इसकी सूचना भी देनी है।
विज्ञापन



आज होगी द्वितीय चरण की प्रतियोगिता
डीआईओएस ने बताया कि युवा मतदाताओं की संख्या वृद्धि और मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें