भौंरी। कस्बे में दो दिवसीय दंगल की शुरुआत गुरुवार को की गई। पहलवानों ने अपने दांव पेच दिखाए।
दंगल का शुभारंभ विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने किया। दंगल के आयोजक ब्लाॅक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने पहलवानों के हाथ मिलकर कुश्ती की शुरुआत कराई। दंगल में मुरैना के बबलू व भौंरी के दिलीप के बीच पहली कुश्ती हुई। इसमें दिलीप की जीत हुई, अभिलाष मऊ, अरविंद्र महोबा में अरविंद की जीत हुई। बनारस के अंकित व मथुरा के सौरभ में अंकित जीते, राजस्थान के मोनू व अयोध्या के रविशंकर में रविशंकर की जीत हुई। अलीगढ़ के सेवक व सागर के सूरज में सेवक की जीत हुई। इस मौके पर भाजपा नेता बद्री विशाल त्रिपाठी, हरि गोपाल मिश्र, विनोद कुमार मिश्र, मनीष मिश्र आदि मौजूद रहे।