फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी मुफ्त ई-ट्राईसाइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। स्कूलों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार उन्हें निःशुल्क ई-ट्राई साइकिल देगी। जनपद चित्रकूट को 40 ई-ट्राईसाइकिल का लक्ष्य मिला है। प्रत्येक विधानसभा में बीस-बीस ई-ट्राईसाइकिल वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजनीश कुमार पांडेय ने बताया कि वर्ष 2026-27 में प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 ई-ट्राईसाइकिल का लक्ष्य तय किया गया है। चित्रकूट में दो विधानसभा हैं, इसलिए जिले को कुल 40 ई-ट्राईसाइकिल मिली हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक दिव्यांग छात्राएं hwd.uphq.in पर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन के लिए आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र और अध्ययनरत विद्यालय से शैक्षिक प्रमाण पत्र जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन की एक प्रति कार्यालय में भी जमा करनी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें