फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: लखनऊ से मिले भुगतान के ब्योरे में मिला अंतर, जांच निर्णायक मोड़ पर

Tue, 09 Dec 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोषागार घोटाला मामले में एसआईटी ने उन प्रपत्रों का मिलान किया जिनके खाते में पहुंचे लगभग 10 करोड़ रुपये का बैंक स्टेटमेंट से मिलान नहींं हो रहा था। इसमें पाया गया कि लखनऊ सेंट्रल सर्वर टीम से मिले भुगतान के आंकड़े में अंतर है। विभाग से 15 खातों के भुगतान के पूरे प्रपत्र एसआईटी ने रख लिए हैं। जांच टीम का दावा है कि अब निर्णायक मोड़ पर ही जांच है। कुछ ही दिन में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

कोषागार घोटाले में आरोपी 93 पेंशनरों के बैंक खाते में भेजी गई 15 खाते की धनराशि का ब्योरा एसआईटी व कोषागार विभाग ने लखनऊ के सेंट्रल सर्वर से प्राप्त कर लिया है। इसी रिकार्ड का एसआईटी ने मंगलवार को मिलान कराया। इसमें पांच ऐसे खाते मिले जिसमें ऑनलाइन विभाग से भेजी गई लगभग चार करोड़ की धनराशि का ब्योरा सेंट्रल सर्वर से मिले विवरण से अलग है। इसे लेकर एसआईटी ने सभी 15 खातों के प्रपत्र व डाक बही को फिर से जांच के लिए मंगाया है। एसआईटी प्रभारी सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने बताया कि अभी जांच जारी है। जल्द ही आगे की कार्रवाई होगी।
-
विकास की जमानत पर सुनवाई टली
चित्रकूट। कोषागार घोटाले मामले में जेल में बंद एटीओ विकास सचान की जमानत पर मंगलवार को फिर सुनवाई टल गई। एटीओ के अधिवक्ता शिवचंद्र सिंह ने जिला जज कोर्ट में कई प्रपत्र रखे और सुनवाई का समय मांगा। अदालत ने सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तारीख तदी है। बुधवार को जिला जज कोर्ट में एक और आरोपी गौरेंद्र की जमानत पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें