फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डायट प्राचार्य ने कस्तूरबा विद्यालय में जांची व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चकौंध का सोमवार को डायट प्राचार्य बीके शर्मा ने मुआयना किया। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक कक्षाओं, छात्रावास, रसोई की व्यवस्थाएं जांचीं। इस दौरान पार्ट टाइम शिक्षिका अर्चना कुमारी अनुपस्थिति मिली, जिस पर नाराजगी जताई। प्राचार्य दोपहर 1:20 बजे कस्तूरबा स्कूल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कक्षा नौ से 11 तक की छात्राओं की सत्र परीक्षाएं चलती मिलीं, जबकि कक्षा छह से आठ की छात्राएं मध्याह्न भोजन कर रही थीं। बाद में उन्होंने छात्राओं से संवाद किया। कहा अनुशासन और संस्कार के साथ पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें