फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा मालिक की गोली मारकर हत्या

Sat, 28 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबा मालिक को एक युवक ने गोली मार दी। घायल को परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से इलाहाबाद रेफर कर दिया। युवक ने सुबह दम तोड़ दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


शनिवार को राजापुर में व्यापारियों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार बंद रखे। पिता की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी हत्या के एक मामले में जमानत पर है।

तुलसी चौक में हनुमान मंदिर के पीछे केपी फिलिंग स्टेशन के सामने न्यू बाबा ढाबा है। शुक्रवार की रात मालिक मनोज कुमार पांडे (34) पुत्र उमाशंकर पांडे ग्राहकों को खाना खिलवा रहा था।
विज्ञापन


पिता उमाशंकर ने बताया कि रात लगभग पौने नौ बजे कुलदीप उर्फ भाटा पुत्र शिवकरण सिंह निवासी खोंपा आया। मनोज की पीठ पर दोनाली बंदूक सटाकर दो गोलियां मार दीं। खून से लथपथ मनोज को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सुबह होते ही मनोज की हत्या की खबर कस्बे में फैल गई। खफा व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों की मांग थी कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। राजापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, बच्चा केशरवानी, सतीश मिश्रा ने कहा कि दो दिन में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

एसओ आरके मिश्रा ने लोगों को समझा बुझाकर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पिता की तहरीर पर कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया कि कुलदीप गांव के सूर्यभान की हत्या में भी आरोपी है। मामला कोर्ट में चल रहा है। फिलहाल यह जमानत पर है।
 
उमाशंकर पांडे के दो पुत्र थे। इनका घर सब्जी मंडी में है। बड़ा बेटा अशोक घर पर ही सब्जी की दुकान करता है। उमाशंकर प्राथमिक विद्यालय महेवा घाट (कौशांबी) में प्रधानाध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि छोटे बेटे को दो महीने पहले ही ढाबा खुलवाया था। मनोज की मौत से परिजन बेहाल हैं।

पत्नी सिया देवी को बिलखता देख सभी की आंखें भर आईं। वह पति के शव से लिपटकर रोती और बेहोश हो जाती। मनोज के एक पुत्र सौरभ (14) और दो पुत्रियां इच्छा (11) और प्रतीक्षा (9) हैं। एसडीएम अभयराज ने घर पहुंचकर उमाशंकर को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें