फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : इस अमावस्या पर मंदाकिनी में डुबकी लगा सकेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय । - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। त्योहारों को देखते हुए जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में साधु, संतों, दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इसमें शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार त्योहार संपन्न कराने को चर्चा हुई। साथ ही यह भी तय हुआ कि 16 अक्तूबर के अमावस्या मेले पर रोक नहीं रहेगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों में होने वाले प्रत्येक आयोजन स्थल पर एक पृथक आइसोलेशन कक्ष की व्यवस्था की जाए। मूर्तियों की स्थापना पारंपरिक परंतु खाली स्थान पर करें।
उनका आकार छोटा हो और मैदान में ज्यादा लोग न रहें। अगर कहीं पर समस्या प्राप्त हुई तो उसका अनुमति पत्र निरस्त कर कार्रवाई भी की जाएगी। सड़क पर कोई भी मूर्ति व ताजिया न रखी जाए।
विज्ञापन

रामलीला व दशहरा से संबंधित सामूहिक गतिविधियों को फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर व हैंड वॉश की उपलब्धता की अनिवार्यता के साथ कराया जाए। यह भी कहा कि दीपावली मेले को लेकर एमपी व यूपी के प्रशासन व साधु-संतों के साथ बैठक की जाएगी।
हॉट स्पॉट वाले क्षेत्रों में किसी भी त्यौहार विषय गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी। धार्मिक रैली, विसर्जन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेला नहीं होगा। बैठक में कामदगिरि प्रमुख द्वार के संत मदन गोपाल दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें