फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नम आंखों से मां जगदंबे को भक्तों ने दी विदाई, उड़ा अबीर गुलाल की बारिश

Fri, 03 Oct 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो- 22 कमिश्नरी में गांधी व लालबहादुर के चित्र पर माल्यार्पण करते आयुक्त।
विज्ञापन
चित्रकूट। शारदीय नवरात्र के 11वें दिन गरज चमक व बारिश के बीच शुक्रवार को शहर व राजापुर, मऊ, मानिकपुर, पहाड़ी, बरगढ़, खोही, शिवरामपुर, भरतकूप आदि क्षेत्रों में मां जगदंबे की प्रतिमाओं का विसर्जन तालाबों में किया गया। बाजार में मूर्ति लेकर निकले भक्तों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया। संगीत पर जमकर नाचे। मूर्ति का विसर्जन नदियों में रोकने के लिए हर चौराहे से लेकर नदी घाट के पास पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

जिले में 1130 स्थानों में मां अम्बे के पंडालों में मूर्ति की स्थापना की गई थी। इसके अलावा घरों में भी कई भक्तों ने मूर्ति स्थापित कर पूजा पाठ किया। शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम रहा। शहर के गढ़ीवा, बंधोइन, रानीपुर स्थित तालाबों सहित अन्य तालाबों में मूर्ति का विसर्जन किया गया। डीएम शिवशरणप्पा, एसपी अरूण कुमार सिंह व एडीएम उमेश चंद्र ने मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
इसी तरह से राजापुर क्षेत्र में भी मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम हुआ। क्षेत्र में स्थापित 135 प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। जिनका विर्सजन गंगी तालाब सहित अन्य तालाबों में किया गया।देवी मां व भक्तों पर फूल की बारिश नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, सिद्धार्थ पयासी, सौरभ पांडेय जय प्रकाश शर्मा भक्त शामिल रहे।

फोटो- 22 कमिश्नरी में गांधी व लालबहादुर के चित्र पर माल्यार्पण करते आयुक्त।

फोटो- 22 कमिश्नरी में गांधी व लालबहादुर के चित्र पर माल्यार्पण करते आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें