चित्रकूट। देव दिवाली पर्व में लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी के रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा की।
देव दिवाली पर्व में प्रतिवर्ष की भॉति इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंंचे। जिन्होंने सुबह मंदाकिनी नदी में स्नान किया। इसके बाद धर्मनगरी क्षेत्र के तीर्थ स्थान जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, भरतकूप आदि स्थानों के दर्शन किया।
देव दिवाली पर्व में धर्मनगरी में शाम को मंदाकिनी नदी में यूपी व एमपी क्षेत्र में एक साथ हजारों दिए जलाए गए। जिससे मंदाकिनी नदी जगमग करने लगी। इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद गुप्ता, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव आदि मौजूद रहे। देव दिवाली पर्व घरों मेें भी मनाया गया। जिसमें भगवान विष्णु सहित अन्य देवताओं की पूजा पाठ कर गन्ना व फल चढ़ाए गए। पंडितों को दान दिया गया। शाम को पटाखे छुड़ाए गए ।