फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: धान काटकर लौटे किसान की गश खाकर मौत

Fri, 24 Nov 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मरका/बबेरू। धान काटकर घर लौटा किसान गश खाकर गिर गया। उसकी मौत हो गई। परिजन व ग्रामीण आर्थिक तंगी की वजह से मौत होना बता रहे हैं। घर में खाने के लिए अनाज भी नहीं था। मौत की सूचना पर हल्का लेखपाल ने जांच की है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के सांडा गांव निवासी जागेश्वर (45) बुधवार की देर शाम अपने खेत में लगी धान की फसल को काटकर आया और अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घर में पत्नी कल्ली, व दो पुत्र विक्रम (11), देवीचरण (9) थे। ग्रामीणों ने बताया कि जागेश्वर के पास नौ बिस्वा जमीन है। उसमें धान उगाया था। घर में राशन कार्ड नहीं है। शौचालय भी नहीं बना है।
आवास भी नहीं मिला था। पत्नी कल्ली मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती है। दोनों बच्चाें विक्रम व देवी चरण ने बताया कि घर में खाने को कुछ नहीं है। ग्रामीणों की सूचना पर लेखपाल व प्रधान ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। खबर लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। इस संबंध में एसडीएम नमन मेहता ने बताया कि लेखपाल को भेजकर जांच कराई है। बीमारी से मौत होना बताया जा रहा है। आर्थिक तंगी की बात सामने आ रही है। जांच कर पत्नी को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें