फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा में न हो ढील

Wed, 03 Feb 2016 10:58 PM IST
Deregulation is not the safety of
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी जोन आरके चतुर्वेदी ने बुधवार को ब्लॉक प्रमुख पद समेत आगामी दिनों में होने वाले एमएलसी के चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। उन्होंने पुलिस व्यवस्था तगड़ी रखने के साथ असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


महानगरी एक्सप्रेस में मिले बम के बाद तीर्थक्षेत्र में जनता की सुरक्षा पर विशेष सतर्कता के लिए जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस बल करने को कहा। दस्यु समस्या से निपटने के लिए लगातार संभावित जंगल व अन्य स्थानों पर कांबिंग करने को कहा।  स्टेशन व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस संदिग्धों की लगातार तलाशी अभियान से जांच की जाए।

उन्होंने कहा तीर्थक्षेत्र होने के कारण यहां में हर माह श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता है। ट्रेन व बसों से लाखों यात्री आते-जातेे हैं। ऐसे में इन स्थानों पर संदिग्धों की नियमित जांच होनी चाहिए। हाल ही में होने वाले ब्लॉक प्रमुख पद के  चुनाव के दौरान कथित अपहरण, खरीद फरोख्त व धमकी  जैसे मामले सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


 इसके लिए पहले से तैयार रहें। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करें। इसी प्रकार एमएलसी चुनाव के दौरान भी सतर्कता रखें। हाल ही में डाकुओं की बढ़ती सक्रियता पर चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी डकैत के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई में ढील नहीं होनी चाहिए। लगातार कांबिंग करें और ग्रामीणों की सुरक्षा का इंतजाम करें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आरडी चौरसिया, सीओ राजेश तिवारी, बैजनाथ, सत्येंद्र सिंह, कोतवाल रनवीर सिंह समेत सभी थाना-चौकी प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें