चित्रकूट। वेतन व महंगाई भत्ता बढ़ाने सहित विभिन्न मांगोंं को लेकर उत्तर प्रदेश जल निगम समिति के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। धरने के बाद कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
शहर के धुस मैदान में बुधवार को धरने में जल निगम समिति के मंडल अध्यक्ष विनय यादव ने बताया कि जल निगम के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कटौती की जा रही है, जबकि महंगाई बढ़ रही है। वेतन का भुगतान भी समय से नहीं किया जा रहा है।
कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में मांग कि है की 23 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए। सातवां वेतनमान लागू किया जाए और वेतन समय से दिया जाए। राज्य कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय पांडेय इं. गिरिजा शंकर, संगठन अध्यक्ष शमीम बानो, इं. हरीकेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)