फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रांसफार्मर जलने पर प्रदर्शन कर जताया विरोध

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर से सटे चकमाली अमानपुर गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर जून माह में ही दूसरी बार फुंक जाने पर यहां के निवासियों में आक्रोश दिखा। शुक्रवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि बार-बार कम पावर का बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने से फुंक जाता है। इससे भीषण गर्मी में यहां के निवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

चकमाली अमानपुर गांव निवासी महेश प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की रात को बिजली का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसके पहले 15 दिन पूर्व भी यहां का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सिंह से मिलकर कहा गया था कि अधिक पावर का बिजली का ट्रांसफार्मर लगवाएं। इसके बाद भी कम पावर का ट्रांसफार्मर लगा दिया। इससे वह फिर से फुंक गया। नरेंद्र, बृजेश कुशवाहा,श्याम सुंदर यादव, रामनरेश, प्रकाश, अखिलेश सिंह, लवलेश कुमार, सुरेश कुशवाहा, प्रताप नारायण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें