चित्रकूट। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने शहर के एलआईसी चौराहा स्थित शहीद स्मारक पर उपवास किया। पदाधिकारियों ने भगवान कामदनाथ से प्रार्थना की कि केंद्र सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें।
जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने कहा कि बेवजह जेल में बंद किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रिहा किया जाए। केंद्र सरकार द्वारा सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराया धमकाया जा रहा है और उन्हें जेल में भेजा जा रहा है। इससे जन मानस में भय का माहौल व्याप्त है। लोग अपनी बात खुलकर सामने नहीं रख पा रहे हैं।
अंकित सिंह पटेल, मनीष गुप्ता, अनिल कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, नर्बदा प्रसाद, दिनेश सिंह पटेल, जितेंद्र गोयल, लवलेश केशरवानी, डॉ. रमाकांत गुप्ता, अनुरुद्ध सिंह, प्रेमचंद्र, राजबहादुर साहू, श्यामबाबू त्रिपाठी व आलोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।