फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दस लाख की चांदी भरा बैग किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। वाराणसी से चित्रकूट आए सराफा व्यापारी का 16 किलो से अधिक चांदी से भरा बैग टप्पेबाजों ने पार कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने लगभग दस लाख की चांदी का बैग ले जाते दो युवक सीसीटीवी फुटेज मेंं देखकर फुटेज कब्जे में लिया है। व्यापारी का आरोप है कि फुटेज मिलने के बाद भी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

यह सनसनीखेज घटना जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर हुई। वाराणसी के कर्णघंटा रेशम कटरा रोड निवासी भगवान सिंह ज्वैलर्स के मालिक मनोज सिंह ने बताया कि वह बांदा व्यापार के सिलसिले में जा रहे थे। रोडवेज बस से वाराणसी से प्रयागराज आए। वहां से बांदा की बस पर बैठे थे। बस जैसे ही दोपहर को कर्वी बस स्टैंड पहुंची तो बस चालक को बताकर वह लघुशंका करने गए। कुछ ही देर में वह लौटकर आए तो उनका काले रंग का बैग गायब मिला। बैग में 16 किलो 924 ग्राम चांदी थी।
इसकी सूचना कोतवाली में दी गई। कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कई जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाला। एक स्थान के सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बस से बैग ले जाते देखे गए हैं। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि आशंका है कि यह युवक उनकी बस में ही प्रयागराज से सफर कर रहा था। व्यापारी ने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें