फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पुरानी पेंशन समेत अन्य मांगों को संसद में उठाने की मांग

Mon, 08 Dec 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-9- परिचय- सपा सांसद को ज्ञापन देने के लिए उनके आवास के सामने प्रदर्शन करते ​शिक्षक।
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन समेत कई मांगों को लेकर रविवार को सड़क पर जुलूस निकालकर नारेबाजी की। बाद में सांसद आवास के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें मांगपत्र दिया। इसके जरिए शिक्षकों ने सांसद से मांगों को संसद में उठाने की मांग रखी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ चित्रकूट के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में 50 से अधिक चार पहिया वाहन में लगभग 300 शिक्षक सपा सांसद कृष्णा पटेल को ज्ञापन देने के लिए जनपद मुख्यालय से रवाना हुए। बबेरु पहुंचकर शिक्षकों ने बांदा के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर रोड में पैदल मार्च कर सांसद के आवास पहुंचे। जानकारी पर सांसद आवास से बाहर आईं।
शिक्षकों ने मांग किया कि उनकी लोकतांत्रिक मांगों को संसद सत्र में उठाएं और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करें। सांसद ने चित्रकूट और बांदा के शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वह संसद में भी सवाल उठाएंगी और केंद्रीय शिक्षामंत्री से मिलकर सभी को न्याय दिलाएंगी।
विज्ञापन

इस दौरान बांदा के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि लड़ाई बड़ी है, सभी को एकजुट रहना होगा, जीत सुनिश्चित है। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि आपकी ताकत ही संगठन की ताकत है, आपकी एकता की ताकत से ही आज तक हमने अपने हर हक को पाया है और आगे आपकी ताकत से ही हम अपने अधिकार की रक्षा कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें